फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   काश्तकारों को सता रहा कर्ज और भूख का भय

काश्तकारों को सता रहा कर्ज और भूख का भय

Mon, 05 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
काश्तकारों को सता रहा कर्ज और भूख का भय
काश्तकारों को सता रहा कर्ज व भूख का डर
विज्ञापन

- पर्याप्त मात्रा में बारिश न होने से सूूखने लगी फसलें
- एक दर्जन से अधिक सिंचाई गूल भी हैं क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
साहिया।
पहले सिस्टम की मार और अब मौसम की बेरुखी ने काश्तकारों के माथे पर चिंता की लकीरें डाल दी हैं। इस सीजन पर्याप्त मात्रा में बारिश न होने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर जा पहुंची है। इससे काश्तकारों के सामने बड़ी समस्या बनी हुई हैं। उन्हें कर्ज और भूख का भय सताने लगा है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
जौनसार बावर परगना के ज्यादातर लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती-बाड़ी है। इस समय काश्तकारों ने खेतों में मटर, गेहूं, जौ, मसूर, धनिया, टमाटर, प्याज आदि की बुआई की हुई है। जनवरी और फरवरी माह में इन फसलों के लिए बारिश बेहद जरूरी मानी जाती है। लेकिन इस सीजन जिस तरह से अब तक एक बार ही बारिश हुई हैं, उससे काश्तकारों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

काश्तकार भाव सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह पंवार, प्रेमदास आदि का कहना है कि क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक सिंचाई गूलें टूटी हुई हैं। जिस कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। थोड़ी बहुत उम्मीदें बादलों से थी। लेकिन इस सीजन वह भी नहीं बरसे। अब पर्याप्त मात्रा में सिंचाई न होने से फसलें पीली पड़ने लगी है। शिकायत के बाद भी विभाग क्षतिग्रस्त गूलों की मरम्मत नहीं करा रहे है। इन सिंचाई गूलों से 150 हेक्टेयर भू-भाग में फसलों की सिंचाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सिंचाई गूल हैं क्षतिग्रस्त
कालसी प्रखंड अंतर्गत मरम्मत के अभाव में छानधारा खेड़ा, रमवाड़ा खेड़ा, मोकाड़ खेड़ा, गंजरवाड़ खेड़ा, जड़वाला, सेवना खेड़ा, चरखेता खेड़ा, साहिया छानी, सुईना खड्ड, पंजिया खेड़ा, ताचुवा खेड़ा, हईया, चरगाड़ खेड़ा समेत एक दर्जन से अधिक सिंचाई गूलें दम तोड़ रही हैं।


बजट न मिलने से गूलों का मरम्मत कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। बजट मिलते ही क्षतिग्रस्त गूलों की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी।
- रविंद्र प्रसाद अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग

सभी राजस्व उपनिरीक्षकों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। - बीके तिवारी, एसडीएम, कालसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed