फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुख्यमंत्री ने किया थर्मो मेनोग्राफी मशीन का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने किया थर्मो मेनोग्राफी मशीन का उद्घाटन

Mon, 05 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किया थर्मो मेनोग्राफी मशीन का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने किया थर्मो मेनोग्राफी मशीन का उद्घाटन
विज्ञापन

-- विश्व कैंसर दिवस पर तंबाकू-गुटखे से दूर रहने की अपील की

अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती। परमार्थ निकेतन आश्रम व कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित कैंसर चिकित्सा परीक्षण शिविर व रेडिएशन मुक्त थर्मो मेनोग्राफी मशीन का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तंबाकू, गुटखे के सेवन से कैंसर के रोगी बढ़ रहे हैं, लिहाजा लोगों को जिंदगी के लिए इस तरह के नशे से बचना होगा। शिविर में 250 लोगों ने पंजीकरण किया गया। उधर इस मौके पर सीएम रावत ने आश्रम की सांध्यकालीन गंगा आरती में भी शिरकत की।
रविवार को परमार्थ निकेतन में आयोजित कैंसर परीक्षण शिविर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि के साथ रेडिएशन मुक्त थर्मो मेनोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों से गुटखा, जर्दा, तंबाकू आदि नशे के सेवन से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि तंबाकू मुंह के कैंसर का मुख्य कारण बनता जा रहा है। वर्तमान समय में बड़ी संख्या में महिलाएं स्तन कैंसर से पीड़ित हैं, उन्होंने बताया कि कैंसर की बीमारी लोगों में तेजी से फैल रही है। उन्होंने इसकी मुख्य वजह खान- पान व जन जागरूकता का अभाव बताया। उन्होंने कहा कि हम सबको संकल्प लेकर इस बीमारी से लड़ने की इच्छाशक्ति पैदा करनी होगी। इस अवसर पर विधायक ऋतु खंडूड़ी, स्वर्गाश्रम जौंक नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, डा. सुमिता प्रभाकर, डा. महेश कुड़ियाल, डा. एसके वर्मा, डा. अजीत गैरोला, डा. चिराग बहुगुणा, डा. प्रियंका, डा. निशा सिंघल, डा. सचिन रस्तोगी, डा. आरके सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कैंसर जन जागरूकता रैली निकाली
कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की अध्यक्ष डा. सुमिता प्रभाकर के नेतृत्व में कैंसर जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली रविवार सुबह देहरादून के गांधी पार्क से शुरू हुई और स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में संपन्न हुई। साइकिल रैली में करीब 60 महिला व पुरुषों ने प्रतिभाग की। कैंसर जन जागरूकता साइकिल रैली के दौरान डा. सुमित प्रभाकर ने विभिन्न स्थानों पर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, इससे पीड़ित मरीज जल्दी से ठीक नहीं होते। संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूक करना है। डा. एसके वर्मा ने बताया कि ठंडे पेय पदार्थ व कुरकुरे जैसी खाद्य सामग्री में भी प्लास्टिक की मात्रा पाई जाती है, जोकि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने लोगों से संतुलित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग-ध्यान कर कैंसर से बचें :
आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि वर्तमान समय की भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ्य रहने के लिए जीवन शैली में परिवर्तन करना आवश्यक है। योग-ध्यान व सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर कैंसर से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरा मानव और प्रकृति दोनों के लिए घातक है, लिहाजा इसका इस्तेमाल बंद कर काफी हद तक कैंसर जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डा. केएस वर्मा ने मशीन के जरिए करीब सौ महिलाओं का कैंसर परीक्षण किया। जिसमें से छह महिलाओं में कैंसर की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed