{"_id":"5a775f5f4f1c1bc83b8b4f39","slug":"151777285012-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने लिया चौरासी कुटिया में व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने लिया चौरासी कुटिया में व्यवस्थाओं का जायजा
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरासी कुटिया में होगी भवनों की मरम्मत : खंडूडी
-- यमकेश्वर विधायक ने लिया चौरासी कुटिया में व्यवस्थाओं का जायजा
अमर उजाला ब्यूूरो
मुनिकीरेती। अगले माह मार्च में स्वर्गाश्रम स्थित विश्व में भावातीत ध्यान योग के प्रणेता महर्षि महेश योगी की तपस्थली चौरासी कुटिया आश्रम में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल योगा वीक व बीटल्स फेस्टिवल के मद्देनजर यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। रविवार को यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी स्वर्गाश्रम स्थित शंकराचार्यनगर चौरासी कुटिया पहुंची, उन्होंने यहां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव व बीटल्स फेस्टिवल के लिए की जा रही तैयारियों को देखा। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन आश्रम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय आयोजन को लेकर साफ सफाई के साथ ही झाड़ी कटान का कार्य करा रहा है। साथ ही आश्रम परिसर में क्षतिग्रस्त आंतरिक मार्गों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा आश्रम परिसर में बनी 84 कुटियाओं का रंगरोगन किया जा रहा है।
इस मौके पर विधायक खडूड़ी ने कहा कि राज्य सरकार चौरासी कुटिया को पर्यटन व तीर्थाटन की दृष्टि से तैयार करने जा रही है, जिसके चलते यहां सैलानियों की आमद के मद्देनजर मुकम्मल सुविधाएं जुटाई जाएंगी। विधायक ने बताया कि चुनाव के दौरान उन्होंने भी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चौरासी कुटिया को पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने का क्षेत्रवासियों से वायदा किया था। भविष्य में आश्रम परिसर में कैंटीन की सुविधा, कैफे हाउस और पर्यटकों के ठहरने के लिए भवनों की मरम्मत आदि कार्यों की कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिससे यहां देसी विदेशी सैलानियों की आमद बढ़े। इस मौके पर गौहरी के रेंज अधिकारी राजेंद्र मोहन नौटियाल, मनोज चौहान, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, अश्वनी गुप्ता, गुरुपाल बत्रा, अशोक अग्रवाल, त्रिवेंद्र नेगी, बृजेश चतुर्वेदी, गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद थे।