फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर में गर्मी में नहीं झेलनी होगी पेयजल किल्लत

शहर में गर्मी में नहीं झेलनी होगी पेयजल किल्लत

Mon, 05 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
शहर में गर्मी में नहीं झेलनी होगी पेयजल किल्लत
गर्मियों में नहीं झेलनी पड़ेगी पेयजल किल्लत
विज्ञापन

-- जल संस्थान ने कई इलाकों में बदली क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनें

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। जल संस्थान ने शहर में ग्रीष्मकाल में लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली है। इसके लिए कई इलाकों में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को बदला जा रहा है जबकि कुछ इलाकों में नई लाइनें बिछाई जा चुकी हैं। इससे नगर क्षेत्र के करीब 1200 परिवार गर्मी के दिनों में पेयजल किल्लत से निजात मिल जाएगी। मायाकुंड और चंद्रेश्वरनगर में पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को लो-प्रेशर और पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्र के करीब 950 परिवार प्रभावित हो रहे हैं।
जल संस्थान ने उक्त दोनों क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। अगले माह तक विभाग उक्त कार्य पूर्ण कराने की बात कह रहा है। इससे इन इलाकों में पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा विभाग ने लक्ष्मणझूला रोड स्थित भैरव मंदिर से श्री हेमकुंड गुरुद्वारा तक करीब 150 मीटर पुरानी पेयजल लाइन को बदला है। इससे क्षेत्र के करीब 40 परिवारों को पर्याप्त पानी मिल जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार चंद्रेश्वरनगर में दुर्गा मंदिर और श्मशान घाट रोड की पेयजल लाइनों को भी बदला गया है। लिहाजा इस क्षेत्र की करीब 150 परिवारों को ग्रीष्मकाल में पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

कनेक्शन जुडवा लें उपभोक्ता
ऋषिकेेश। विभिन्न इलाकों में लो-प्रेशर और पर्याप्त पानी नहीं आने के चलते कई इलाकों में उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन ही कटवा लिए हैं। अपर सहायक अभियंता मनोज डबराल ने उपभोक्ताओं से कनेक्शन दोबारा जुड़वाने की अपील की है। बताया कि इसके लिए संबंधित उपभोक्ता को सिर्फ एक आवेदन करना होगा। सभी क्षेत्रों में पेयजल लाइनों को दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
गर्मी के दिनों में पेयजल सप्लाई की मांग काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही कई पुरानी लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को लगातार लो-प्रेशर व अन्य दिक्कतें पेश आ रही थी। लिहाजा नगर के दो इलाकों में लाइनें बदली जा रही हैं। जबकि अन्य प्रभावित इलाकों में लाइनें बिछाने का कार्य पूरा किया जा चुका है।
-- मनोज डबराल, अपर सहायक अभियंता जल संस्थान, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed