फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कानून व्यवस्था पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जाताई चिंता

कानून व्यवस्था पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जाताई चिंता

Sun, 04 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जाताई चिंता
श्रीनगर। नगर और आसपास के क्षेत्रों में आए दिन बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। संगठनों ने पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रविवार को पीपलचौरी में हुई विभिन्न समाजिक संगठनों की बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया। कहा कि पुलिस का ध्यान हेलमेट चेकिंग तक ही सीमित है, जबकि नगर व आसपास के क्षेत्रों में दिनों दिन अराजक तत्वों और मनचलों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। अपराध चरम पर पहुंच चुका है। प्रेमदत्त नौटियाल ने कहा कि शहर में हत्या, चोरी, छोड़छाड़ व तेज रफ्तार वाहन चालकों से लोग भयभीत है, किंतु पुलिस इन पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रही है। राजेंद्र सिंह रावत मेजर ने कहा कि शहर में दिन प्रतिदिन हो रही घटनाओं ने भय का वातावरण पैदा कर दिया है। लोगों का रात को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। सभी संगठनों ने समस्याओं के निराकरण के लिए जागरूक नागरिक मंच के गठन का भी निर्णय लिया। कहा कि मंच के माध्यम से इस प्रकार की घटनाओं व सुरक्षा में विफल तंत्र के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। बैठक में प्रभाकर बाबुलकर, पीवी डोभाल, वीरेंद्र सिंह भंडारी, मथुरा प्रसाद सिलोड़ी, मायाराम बहुगुणा, प्रवीण सिंह, हरि सिंह बिष्ट, विमला कोठियाल आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed