{"_id":"5a773bbf4f1c1b387b8b484d","slug":"15177637294-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विगत तीन जनवरी को हुई थी बाइक दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विगत तीन जनवरी को हुई थी बाइक दुर्घटना
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। तीन जनवरी को चटवापीपल में स्कूटी दुर्घटना में लापता हुए सौरभ का शव रविवार को राजस्व पुलिस ने बमोथ गांव के समीप अलकनंदा नदी से निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कानूनगो मदन लाल ने बताया कि विगत 3 जनवरी को बमोथ गांव के निवासी और गढ़वाल राइफल में तैनात जवान अनसूया प्रसाद भट्ट (36) और कनखुल गांव निवासी सौरभ (18, पुत्र दान सिंह) स्कूटी से कर्णप्रयाग आ रहे थे। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे के चटवापीपल में स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें अनुसूया प्रसाद भट्ट की खाई में गिरने से मौत हो गई थी जबकि सौरभ अलकनंदा नदी में बह गया था। रविवार को बमोथ के ग्रामीणों ने अलकनंदा नदी के पास एक शव होने की सूचना राजस्व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव नदी से निकाला, जिसकी शिनाख्त सौरभ के रूप में हुई। पुुुुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। कानूनगो मदन लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।