फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अदालत ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश

अदालत ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश

Sun, 04 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
अदालत ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश
अदालत ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन

आरोपियों पर महिला से मारपीट और बेटियों को परेशान करने का है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। आवास-विकास कॉलोनी निवासी एक महिला से मारपीट और उसकी दो बेटियों को परेशान करने के मामले में अदालत ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए हैं। इससे पूर्व पीड़िता ने पुलिस और प्रशासन से भी कार्रवाई की गुहार लगाई थी, मगर सुनवाई नहीं हो पाई। अधिवक्ता अजय कथूरिया के मुताबिक अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उदय प्रताप सिंह की अदालत में आवास-विकास कॉलोनी निवासी राजुला के मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने महिला से मारपीट और उसकी दो बेटियों को परेशान करने के आरोपों को सही पाते हुए संबंधित पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।

अधिवक्ता कथूरिया ने बताया कि राजुला इससे पूर्व शिकायत लेकर पुलिस और प्रशासन के पास भी गई थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उसे मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। बताया कि राजुला से आरोपी महिला ने मारपीट की और उनकी बेटियों को लगातार उसका बेटा ट्यूशन आदि जाने के दौरान परेशान करता था। बताया कि कोर्ट ने संबंधित पुलिस को मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed