फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्र-छात्राओं ने मसूरी तक की पदयात्रा

छात्र-छात्राओं ने मसूरी तक की पदयात्रा

Sun, 04 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने मसूरी तक की पदयात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

मसूरी। मसूरी पब्लिक स्कूल और वैल्हम स्कूल देहरादून ने संयुक्त रूप से राउंड स्क्वायर इंटरनेशनल सम्मेलन इंडिया के साहसिक गतिविधि कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें देशभर के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने राजपुर शहंशाह आश्रम से झड़ीपानी तक पैदल यात्रा की। मसूरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या व शिक्षकों ने पदयात्रा करने वालों का स्वागत किया।
राजपुर शहंशाह आश्रम राजपुर से मसूरी तक पदयात्रा में पामर ट्रिनिटी स्कूल, द लारेंस, सांवर, धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई, इंडियन स्कूल, ओमान, अजमेर, दून स्कूल, सिंगापुर इंटरनेशनल स्कूल आदि थे। इन सभी स्कूलों की मेजबानी वैल्हम ब्वॉयज स्कूल देहरादून ने की।
विज्ञापन

पदयात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं का मसूरी पब्लिक स्कूल पहुंचने पर अध्यक्ष दर्शन सिंह, प्रधानाचार्या गुमीत बिंद्रा और सचिव डिफेलिसिशनोनियो, विष्णु पैन्यूली आदि ने स्वागत किया। उसके बाद सभी ने देहरादून वैलहम स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया। कार्यक्रम का संचालन समीर ढींगरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed