फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजधानी की मांग को लेकर बाजार में निकाली तिरंगा रैली

राजधानी की मांग को लेकर बाजार में निकाली तिरंगा रैली

Fri, 02 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
राजधानी की मांग को लेकर बाजार में निकाली तिरंगा रैली

विज्ञापन
नारायणबगड़। गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में नौ फरवरी को गैरसैंण कूच करने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद बाजार में तिरंगा रैली निकालकर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग की गई। साथ ही गैरसैंण-नारायणबगड़ संघर्ष समिति का गठन करते हुए महेशानंद चंदोला को अध्यक्ष बनाया गया।

प्रधान संगठन के अध्यक्ष महेशानंद चंदोला की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों और आम नागरिकों की बैठक में कहा गया कि राज्य आंदोलन के साथ आंदोलनकारियों और आम लोगों ने प्रदेश की राजधानी गैरसैंण को चुना, लेकिन राज्य बनने के बाद सरकारों ने गैरसैंण को हाशिए पर धकेल दिया। हालात यह रहे कि राज्य बनने के 18 साल बाद भी प्रदेश बिना स्थायी राजधानी के चल रहा है। निर्णय लिया गया कि गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाने के समर्थन में 9 फरवरी को भारी संख्या में गैरसैंण कूच किया जाएगा। बैठक के बाद विकास विभाग कार्यालय से मुख्य बाजार तक तिरंगा रैली निकालकर गैरसैंण के समर्थन में नारेबाजी की गई। इस दौरान गठित समिति में ऊषा रावत को उपाध्यक्ष, हरेंद्र सिंह बिष्ट को संरक्षक और नरेंद्र सिंह रावत को कोषाध्यक्ष बनाया गया। महिपाल रावत और महेंद्र प्रसाद को मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में सुनील भारद्वाज, संदीप पटवाल, सरिता नेगी, सुरेंद्र धनेत्रा और मान सिंह खत्री आदि मौजूद थे।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed