{"_id":"5a70cf724f1c1b05738b480e","slug":"151734278213-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मचारियों से तेज निकले बंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मचारियों से तेज निकले बंदर
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
कालसी। लोगों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए चकराता वन प्रभाग ने मंगलवार को अभियान चलाया। जगह-जगह पिंजरे लगाकर बंदरों को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन बंदर विभागीय कर्मचारियों से चालाक निकले। आलम यह रहा कि काफी मशक्कत के बाद विभाग महज तीन बंदरों को ही पकड़ने में कामयाब हो सका।
मंगलवार को अभियान के तहत विभाग ने काली मंदिर परिसर, वन विभाग परिसर और डेयरी फार्म क्षेत्र में पिंजरे लगाकर बंदरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तीन बंदर ही इन पिंजरों में कैद हो सके जबकि क्षेत्र के लोग लंबे समय से बंदरों से त्रस्त हैं। आए दिन बंदर घरों में घुस लोगों का सामान उठा ले जाते हैं। बंदरों ने खेती भी चौपट कर दी है। कई बार बंदर लोगों को घायल तक कर चुके हैं। इस संबंध में डीएफओ दीपचंद्र आर्य ने कहा कि पकड़े गए बंदरों को आबादी से दूर घने जंगल में छोड़ा जाएगा। बंदरों को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा।