{"_id":"5a70a0874f1c1b1d368b78e5","slug":"151733077210-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैथानी की मुहिम से हरकत में आयी पुलिस, सड़क से हटाए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैथानी की मुहिम से हरकत में आयी पुलिस, सड़क से हटाए वाहन
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता की मुहिम चलाने वाले ब्रांड एंबेसडर (नगर पालिका) डा. बीपी नैथानी का प्रयास रंग लाया है। पुलिस की ओर से जीजीआईसी मार्ग पर वर्षों से खड़े वाहनों को हटा दिया गया है।
पुलिस की ओर से विभिन्न मामालों में सीज वाहनों को कोतवाली के पास जीजीआईसी मार्ग के किनारे पार्क किया गया था, जिससे सड़क संकरी होने के साथ ही लोगों के लिए कूड़ा फेंकने का अड्डा भी बनी थी। समस्या को लेकर डा. बीपी नैथानी ने चेतावनी दी थी कि अगर मार्ग से वाहन और गंदगी नहीं हटाई गई तो वह कोतवाली के सम्मुख धरना प्रदर्शन करेंगे। डा. नैथानी की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस ने सोमवार रात को सड़क से सीज वाहनों को हटाकर अपने परिसर में पार्क कर दिया। नैथानी ने कहा कि सड़कों पर गंदगी और कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ मुहिम जारी रखी जाएगी।