{"_id":"5a709f974f1c1b81268b74ea","slug":"15173305329-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन और भतों का भुगतान न होने पर जल निगम कार्यालय पर की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन और भतों का भुगतान न होने पर जल निगम कार्यालय पर की तालाबंदी
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। पेयजल निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने वेतन व भत्तों के भुगतान की मांग पर जल निगम कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया।
अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के नेतृत्व में सुबह ग्यारह बजे कर्मचारियों ने जल निगम कार्यालय पर तालाबंदी की। इसके बाद धरना स्थल पर हुई सभा में समिति के जिला सचिव वीरेंद्र रावत ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। यदि शीघ्र वेतन नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर समिति के संरक्षक हरेंद्र बर्तवाल, ईई वीके जैन, प्रशांत सिंह, डीएस नेगी, मखनलाल, पवन पुंडीर, वीरेंद्र लाल, सुलप सिंह, राकेश चंद्र, बीएस कंडेरी, विलोक सिंह, विक्रम, चंद्रकला, महेंद्र, सुखदेव, जेपी मलासी, बबीता और अरुण प्रताप आदि मौजूद थे।
कर्णप्रयाग में भी अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के कर्मियों ने नारेबाजी कर जल निगम कार्यालय कर्णप्रयाग में तालाबंदी कर क्रमिक अनशन किया। कर्मियों ने कहा कि वेतन न मिलने से परिवारों के सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है। इस मौके पर आरसी मिश्रा, सुनील कुमार फर्स्वाण, पंकज कुमार, आरएमएल गुप्ता, महेंद्र कुमार, जी लाल, हेमंत कुमार, हरिकृष्ण जोशी, जसपाल सिंह, बख्तावर सिंह, गोविंद लाल, अनुसूया प्रसाद, रमेश चंद्र, मेहरवान सिंह आदि मौजूद थे।