{"_id":"5a6a10b74f1c1b84268b670a","slug":"15169007323-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी क्षेत्र सेना ने एनएचपीसी दफ्तर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी क्षेत्र सेना ने एनएचपीसी दफ्तर में दिया धरना
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। एनएचपीसी कोटली-भेल परियोजना के कर्मचारियों और स्थानीय जनता की समस्याओं की निराकरण की मांग के लिए पहाड़ी छात्र सेना ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। आंदोलनकारियों ने एनएचपीसी (नेशनल हाइड्रो पावर कारपोरेशन) प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार को कोटली-भेल परियोजना कार्यालय परिसर में धरना देते हुए पहाड़ी छात्र सेना के सदस्यों ने कहा कि परियोजना में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों को 4 माह से वेतन नहीं मिला है। अस्थायी कर्मचारियों का पीएफ (भविष्य निधि) खाते को आधार कार्ड और बैंक से लिंक नहीं किया गया है। सेना के संस्थापक त्रिलोक नेगी ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कमियों की वजह से कंपनी परियोजना प्रभावित और स्थानीय लोगों का शोषण कर रही है। संस्थापक सदस्य संजय चौहान ने कहा कि मांगों पर कार्यवाही नही होने पर सेना आंदोलन करेगी। धरने में सेना के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद जियाल, प्रदीप, प्रीति पुंडीर, सूरज महर, बलवंत, त्रिलोक नेगी, सूरज महर, धर्मवीर, जीतराम रणाकोटी, ऋषिपाल, सुनीता, बसंती और काजल आदि बैठे।