फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गैरसैंण में राजधानी बनाने की हो रही सरकार के स्तर पर पहल

गैरसैंण में राजधानी बनाने की हो रही सरकार के स्तर पर पहल

Thu, 25 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण में राजधानी बनाने की हो रही सरकार के स्तर पर पहल
श्रीनगर। विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल का कहना है कि गैरसैंण में राजधानी बनाने की पहल की जा रही है। सरकार जल्द ही गैरसैंण में राजधानी बनाएगी। वह स्वयं गणतंत्र दिवस के मौके पर गैरसैंण में ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

गैरसैंण जाने से पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुसार ही गैरसैंण का विकास किया जा रहा है। गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है या ग्रीष्मकालीन राजधानी। अग्रवाल ने कहा कि सरकार गैरसैंण के प्रति गंभीर है। गैरसैंण में ढांचागत विकास किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 10 करोड़ रुपये दिए हैं। हाल में ही सरकार ने गैरसैंण में विधान सभा का सत्र आयोजित किया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गैरसैंण में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकार व स्कूली बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस भी उन्होंने गैरसैंण में मनाया था। उन्होंने कहा कि हमें अपने राष्ट्रीय पर्वों को ऐसे स्थानों पर मनाना चाहिए, जहां आंदोलनकारियों की भावना जुड़ी हुई हैं। इसलिए वे गैरसैंण जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता से पूर्व उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed