{"_id":"5a6a109c4f1c1bb3208b55ed","slug":"15169007067-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र में विशिष्ठ कार्य करने वाले होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र में विशिष्ठ कार्य करने वाले होंगे सम्मानित
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य कर रहे लोगों को उत्तरांचल उत्थान परिषद सम्मानित करेगी। परिषद ने पूरे राज्य में ऐसे लोगों को चिन्हित कर सूची तैयार की है। सम्मान समारोह के दौरान मेरा गांव मेरा तीर्थ विषय पर गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।
उत्तरांचल उत्थान परिषद 28 जनवरी को शहर में सम्मान समारोह व गोष्ठी का आयोजन कराने जा रही है। कार्यक्रम संयोजक मनोज नेगी ने बताया कि सम्मान समारोह में उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में कार्य करने वाले उद्यमी, किसान, बागवान, बुनकर, हस्तशिल्पी, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। नेगी ने बताया कि इस दौरान समग्र विकास का मूल मंत्र है, मेरा गांव मेरा तीर्थ विषय पर गोष्ठी भी आयोजित होगी। कार्यक्रम में काबीना मंत्री सतपाल महाराज, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, डा. मोहन सिंह गांववासी, गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. एबी भट्ट आदि मौजूद रहेंगे। अभाविप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण बहुगुणा ने कहा कि यह कार्यक्रम उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।