{"_id":"5a68f1b04f1c1b82268b6302","slug":"15168272529-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ देखने उमड़ा पर्यटकों का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ देखने उमड़ा पर्यटकों का हुजूम
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
मसूरी और धनोल्टी में बर्फ देखने के लिए बुधवार को पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। पर्यटकों ने बर्फ का लुत्फ उठाया, परिवार और दोस्तों संग जमकर मस्ती की। पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से धनोल्टी मार्ग पर बाटाघाट से सुवाखोली तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, पर्यटकों की भीड़ देख स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।
मंगलवार को लंबे इंतजार के बाद हिमपात होने के बाद बुधवार सुबह से ही देहरादून, सहारनपुर, मेरठ, हरियाणा, पंजाब और लखनऊ आदि जगहों से पर्यटक आने शुरू हो गए। मसूरी के लंढौर छावनी, लालटिब्बा, कंपनी बाग आदि क्षेत्रों में पर्यटकों ने जमकर बर्फ का आनंद लिया। मसूरी में शाम होने तक कई जगह बर्फ गल गई थी, जिस कारण अधिकांश पर्यटकों ने धनोल्टी का रुख किया। बर्फ देखने पहुंचे पर्यटक खासे उत्साहित दिखाई दिए। हरियाणा से आए पर्यटक श्याम सिंह ने कहा कि उन्होंने पहली बार बर्फ देखी है, काफी समय से उनका बर्फ देखने का मन था। पंजाब से आए पर्यटक जसबीर सिंह का कहना था कि वह बर्फ देखकर बहुत खुश है, लेकिन बर्फ पड़ते ही देखने की उनकी तमन्ना अधूरी रह गई । बाटाघाट से सुवाखोली के बीच दिनभर वाहनों का तांता लगा रहा। जाम की स्थिति रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।