{"_id":"5a67999d4f1c1bb2208b4f77","slug":"15167391683-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों के साथ करें सयंमित व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों के साथ करें सयंमित व्यवहार
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरियादियों के साथ करें संयमित व्यवहार
-- सीओ ने ली रायवाला में पुलिसकर्मियों की बैठक
-- शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मुकम्मल रखने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने रायवाला में पुलिसकर्मियों की बैठक ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को डीजीपी के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्हें बेहतर पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के निर्देश दिए। मंगलवार को सीओ वीरेंद्र सिंह रावत थाना रायवाला पहुंचे। उन्होंने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की बैठक ली व उन्हें शांति, सुरक्षा और यातायात आदि व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। बताया कि पुलिस महानिदेशक ने प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोगों से संयमित व्यवहार रखने और फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करने व विशेषकर महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों के बर्ताव को सरल रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
बैठक में सीओ ने थाना प्रभारी निरीक्षक को क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पर ज्यादा फोकस करने के कहा। बताया कि यातायात को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी पुलिस की है, लिहाजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती हाईवे पर की जाए। सीओ ने इस मामले में लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी, उपनिरीक्षक रायचंद पुरसोड़ा, देवेंद्र पंत, महेंद्र सिंह पुंडीर, विक्रम बिष्ट आदि मौजूद थे।