{"_id":"5a67670d4f1c1b7d268b6209","slug":"15167262243-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुलिस चौकी के समीप दुकान से अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुलिस चौकी के समीप दुकान से अवैध शराब बरामद
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। चौरास पुलिस चौकी से मात्र दस कदम की दूरी पर तहसील प्रशासन की टीम ने एक चाय की दुकान से अवैध शराब बरामद की। आरोपी दुकान संचालक पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
चौरास क्षेत्र के लोगों ने यहां स्थित पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन के दौरान चौरास पुलिस चौकी को बंद किए जाने की मांग भी की थी। स्थानीय निवासियों का कहना था कि चौकी पुलिस क्षेत्र में अपराध रोकने में कामयाब नहीं हो रही है। सोमवार देर शाम एसडीएम नूपुर वर्मा ने चौकी का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद एसडीएम ने क्षेत्र में संचालित हो रहे होटलों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस चौकी से मात्र कुछ कदम की दूरी पर संचालित हो रही एक चाय की दुकान से तहसील प्रशासन की टीम में 41 पव्वे अवैध शराब के बरामद किए। एसडीएम वर्मा ने बताया कि दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अवैध शराब के पव्वों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। एसडीएम ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। छापेमारी टीम में राजस्व उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद पुंडोरा, कैलाश सिंह व शूरत सिंह आदि शामिल थे।