{"_id":"5a664bde4f1c1b8f268b5d90","slug":"15166537285-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में जीजा की मौत, साला घायल
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरोटीवाला मार्ग पर रविवार की रात हुए हादसे में जीजा की मौत हो गई, जबकि साला घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी पर सवार शीशपाल (35) पुत्र प्रेमचंद निवासी मेहूंवाला माफी देहरादून अपने साले कमल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी डाकपत्थर के साथ रविवार की रात करीब 11:30 बजे देहरादून से विकासनगर लौट रहे थे। बरोटीवाला मार्ग पर एसजीआरआर के समीप स्कूटी सड़क किनारे लगे गार्डर से टकरा गई। शीशपाल का सिर गार्डर पर लगा। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी वाहन से दोनों को हरबर्टपुर के लेहमन अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान शीशपाल ने दम तोड़ दिया, जबकि कमल सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाल एसएस नेगी बताया कि दोनों स्कूटी सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। सिर पर गंभीर चोट के कारण शीशपाल की जान गई है।