फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोपेश्वर नगर को जल्द मिलेगी सीवरेज की सुविधा, 23 करोड़ की लागत से निर्मित होंगे पांच एसटीपी

गोपेश्वर नगर को जल्द मिलेगी सीवरेज की सुविधा, 23 करोड़ की लागत से निर्मित होंगे पांच एसटीपी

Mon, 22 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर नगर को जल्द मिलेगी सीवरेज की सुविधा, 23 करोड़ की लागत से निर्मित होंगे पांच एसटीपी

विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर की करीब चालीस हजार की आबादी को जल्द ही सीवर लाइन की सुविधा मिल जाएगी। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से नगर के पोखरी बैंड और चमोली मुख्य बाजार से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। योजना पर 23 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो साल 2019 के मार्च माह तक गोपेश्वर और चमोली को सीवरेज सुविधा से जोड़ दिया जाएगा।

गोपेश्वर नगर की आबादी चालीस हजार से अधिक है। वर्ष 2010 में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से सीवर योजना को स्वीकृति दी गई। वर्ष 2016 तक विभिन्न चरणों में नगर में सीवर लाइन बिछा दी गई, लेकिन दो वर्षों से वित्तीय स्वीकृति न मिलने के चलते एसटीपी का निर्माण काम बंद पड़ा था। अब योजना के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। योजना के अनुसार नगर क्षेत्र के चमोली कस्बे में दो और पोखरी बैंड, लीसा बैंड व वैतरणी कुंड के समीप एक-एक एसटीपी टैंक का निर्माण होना है। पोखरी बैंड और चमोली में एसटीपी का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक संजीव कुमार वर्मा का कहना है कि गोपेश्वर-चमोली सीवर योजना के तहत नगर में एसटीपी टैंक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। योजना को मार्च 2019 तक पूरा किया जाना है। इसके बाद सीवरेज की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed