{"_id":"5a6379fb4f1c1b8b268b579c","slug":"151646892219-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी साफ न हुई तो कोतवाली गेट पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी साफ न हुई तो कोतवाली गेट पर देंगे धरना
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। स्वच्छ भारत अभियान के नगर पालिका के ब्रांड एंबेसडर डा. बीपी नैथानी ने स्वच्छता अभियान में सहयोग के लिए डीएम सुशील कुमार की पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि डीएम ने खुद हाथ में झाड़ू लेकर सार्वजनिक स्थानों की सफाई की और गंदगी फैलाने वाले सरकारी विभागों पर जुर्माना भी लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि गंदगी करने वाले लोगों के खिलाफ वह धरना- प्रदर्शन किया जाएगा।
डा. नैथानी ने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद शहरों में गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं। कहा कि डीएम की ओर से स्वच्छता के लिए उठाई गई पहल से निश्चित ही अभियान में बेहद सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि कोतवाली गेट के सामने अभी भी घरों का कबाड़ व निर्माण का मलबा डाला गया है। यदि 15 दिनों के भीतर इस मलबे को नहीं हटाया जाता तो वह लोगों को साथ लेकर कोतवाली गेट के सम्मुख धरना देंगे। ब्यूरो