{"_id":"5a6377424f1c1ba2268b57d1","slug":"151646822512-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो में माही ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो में माही ने जीता स्वर्ण पदक
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्ग में चमोली के आठ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर कई पदक जीते। अंडर 14 वर्षीय बालिका वर्ग में माही ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अक्षत भट्ट ने रजत और श्रेव्य किमोठी ने कांस्य पदक जीता। अंडर 16 आयु वर्ग में अक्षा और अंडर 17 आयु वर्ग में आयुष गौड़, हिमांशु पुरोहित, सानिया व नंदनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ताइक्वांडो के कोच शुभम शाह का कहना है कि चमोली के बालक-बालिकाओं में ताइक्वांडो के प्रति क्रेज बढ़ रहा है।