{"_id":"5a62539f4f1c1b514a8b480f","slug":"15163935651-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ करेगा अंर्तराष्ट्रीय एडवेंचर एक्सचेंज प्रोग्रोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ करेगा अंर्तराष्ट्रीय एडवेंचर एक्सचेंज प्रोग्रोम
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ होगा एडवेंचर प्रोग्राम
-- 21 से 28 तक बीएसएफ इंस्टीट्यूट आफ एडवेंचर एडवांस ट्रेनिंग का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग डोईवाला की ओर से 21 से 28 जनवरी तक बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। प्रोग्राम में 11 जवान बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के भी शामिल होंगे। बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग डोईवाला के कमांडेंट राजकुमार नेगी ने बताया कि संस्थान बीएसएफ के कार्मिकों को ही नहीं, बल्कि अन्य केंद्रीय बलों के जवानों ,राज्य पुलिस बलों, एनटीआरओ, एनईपीए के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विभिन्न मैत्री देशों के बॉर्डर गार्ड और सेना के जवानों को साहसिक और एडवेंचर के क्षेत्र में विशेष स्तर का प्रशिक्षण दे रहा है।
इसी के तहत बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के 11 जवान अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग ले रहे है, जिन्हें प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। नेगी ने बताया कि प्रोग्राम बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के जवानों को व्हाइट वाटर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, रिवर क्रासिंग, राक क्लाईबिंग, जंगल सफारी आदि के साथ-साथ एडवेंचर ट्रेनिंग के दौरान डू एंड डोंट के बारे में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। बताया कि प्रशिक्षित जवान देश में आपदा और डिजास्टर को कुशलतापूर्वक सामना कर सकेंगे। ऐसे आयोजनों से संस्थान को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।