फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मांगों के लिए देहरादून व श्रीनगर में प्रजमं की रैली

मांगों के लिए देहरादून व श्रीनगर में प्रजमं की रैली

Fri, 19 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
मांगों के लिए देहरादून व श्रीनगर में प्रजमं की रैली

विज्ञापन
श्रीनगर। तीन सूत्री मांगों के लिए प्रगतिशील जन मंच की ओर से श्रीनगर में मशाल जुलूस व देहरादून में जन जागरण रैली की जाएगी। इसके लिए मंच नेे 21 व 30 जनवरी की तिथि तय की है।

एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण, क्षेत्र को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति व संयुक्त अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग के लिए प्रजमं का धरना 219 वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को मंच की धरना स्थल पर हुई बैठक में शासन-प्रशासन की उपेक्षापूर्ण नीति के खिलाफ आक्रोश जताया गया। निर्णय लिया कि प्रजमं मांगों के लिए 21 जनवरी को धरना स्थल से गोला पार्क तक मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज करेगा। जबकि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर नगर की समस्याओं के निराकरण के लिए देहरादून में भी जनजागरण रैली निकाली जाएगी। इन दोनों कार्यों के लिए मोहन लाल, विनोद, शंकर, सुधाकर भट्ट एवं गणेश कुकरेती को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने मांगों के प्रति सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। कहा कि सरकार विकास के नाम पर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। बैठक में देव सिंह नेगी, देवेंद्र राणा, रतन सिंह पटवाल, जेपी रतूड़ी, रमेश रावत, जेपी पुरी, मदन मोहन तिवाड़ी, राजेंद्र थपलियाल, सतीश बहुगुणा व पीसी नौडियाल ने विचार रखे। इस मौके पर विरेंद्र नेगी, गणेश भट्ट गणपति, हीरा लाल जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed