{"_id":"5a6225c84f1c1ba5268b56d6","slug":"151638183097-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि में 7वां वेतनमान को मिली सैद्धांतिक सहमति की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि में 7वां वेतनमान को मिली सैद्धांतिक सहमति की स्वीकृति
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जल्द ही 7वें वेतनमान का लाभ मिलेगा। विवि प्रशासन ने वित्त समिति की बैठक में इस संबंध में सैद्धांतिक सहमति ले ली है।
गढ़वाल केंद्रीय विवि की वित्त समिति की शुक्रवार को दिल्ली में संपन्न बैठक में विवि के वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट पर चर्चा की गई। विवि के वित्त अधिकारी डा. पद्माकर मिश्र ने बताया कि बैठक में विवि के वार्षिक ऑडिट का अनुमोदन किया गया। बैठक में सातवां वेतनमान लागू किए जाने के लिए सैद्धांतिक सहमति ले ली गई है। अब जैसे ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से इस संबंध में निर्देश प्राप्त होगा, विवि में 7वां वेतनमान लागू कर दिया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय (एमएचआरडी) सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 7वां वेतनमान लागू किए जाने के लिए पूर्व में ही अपनी सहमति दे चुका है। वित्त समिति की सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद लिए गढ़वाल विवि में सातवां वेतनमान लागू किए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब यूजीसी से निर्देश मिलते ही विवि में इसे लागू कर दिया जाएगा।