फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   व्यापारियों और किसानों को मंडी समिति में कराना होगा रजिस्ट्रेशन

व्यापारियों और किसानों को मंडी समिति में कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Fri, 19 Jan 2018 01:57 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों और किसानों को मंडी समिति में कराना होगा रजिस्ट्रेशन
उपज को ऑनलाइन बेच सकेंगे किसान
विज्ञापन

-- व्यापारियों और किसानों को मंडी समिति में कराना होगा रजिस्ट्रेशन
-- केंद्र सरकार के ई-नेम कार्यक्रम के तहत सोमवार से होगी पंजीकरण की प्रक्रिया

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। क्षेत्र के किसान अपनी उपज को अब ऑनलाइन भी बेच सकेंगे। इसके के लिए ऋषिकेश कृषि उत्पादन मंडी समिति को केंद्र सरकार के ऑनलाइन कार्यक्रम ई-नेम (इलेक्ट्रानिक राष्ट्रीय कृषि बाजार) से जोड़ा जा रहा है। जिसमें व्यापारियों और काश्तकारों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन प्रोग्राम पूरा होने के बाद किसान उपज को ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से बेच सकेंगे। बृहस्पतिवार को समिति कार्यालय में सचिव नंदनी उनियाल ने व्यापारियों और काश्तकारों के साथ इस बाबत बैठक की।
उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए व्यापारियों और किसानों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा। बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए व्यापारियों और काश्तकारों को आधार कार्ड, बैंक खाते की छायाप्रति कॉपी और दो फोटो कार्यालय में उपलब्ध करानी होंगी। सचिव ने बताया कि प्रोग्राम पूरा होने के बाद काश्तकार अपनी उपज की पूरी जानकारी आनलाइन दर्ज कराएंगे और उसके बाद संबंधित व्यापारी नीलामी के माध्यम से उपज की खरीद करेगा।
विज्ञापन

बताया कि व्यापारी उपज खरीदने के बाद किसान के खाते में ऑनलाइन धनराशि जमा कराएंगे। सोमवार से रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम को शुरू किया जा रहा है। फिलहाल पंजीकरण पूरा करने के लिए कोई लक्ष्य तय नहीं किया गया है। व्यापारियों और किसानों को इस बाबत जागरुक करने के लिए समिति की ओर से नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बताया कि प्रदेश की पांच मंडियां पूर्व में ही इस कार्यक्रम से जुड़ चुकी हैं। दूसरे चरण में 10 मंडियों को कार्यक्रम में शामिल किया गया है। जिसमें ऋषिकेश मंडी समिति भी शामिल है। मौके पर व्यापारी कुलदीप शर्मा, चंद्रप्रकाश चौरसिया, नवल कपूर, मनोज कालरा, पदम शर्मा, देवेंद्र कुमार, अनुपम सक्सेना, चंद्रेशखर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed