फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फैंसी ड्रैस में दिखी पहाड़ की झलक

फैंसी ड्रैस में दिखी पहाड़ की झलक

Thu, 18 Jan 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
फैंसी ड्रैस में दिखी पहाड़ की झलक

विज्ञापन
आदिबदरी। आदिबदरीनाथ मंदिर परिसर में चल रहे महाभिषेक समारोह एवं पर्यटन मेले के पांचवें दिन छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत फैंसी ड्रेस शो में पहाड़ी परंपरा, परिधान और लोक संस्कृति की झलक दिखी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नाटकों के माध्यम से कई जागरूकता परक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

बृहस्पतिवार को कार्यक्रमों का उद्घाटन भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष समीर मिश्रा ने किया। कार्यक्रमों में एसजीआरआर के वरुण बहुगुणा-आंचल नेगी ने शिव और पार्वती, मोनिका-आकृति ने सीता और राम के रूप में मंच पर आए। उन्होंने फैंसी ड्रेस शो के माध्यम से देवभूमि की धार्मिक भावनाओं को बताया। तो ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल के अमीषा और कुमकुम नेगी ने लवा, काली चद्दर और ठेठ पहाड़ी नारी के पारंपरिक परिधान पहनकर शो में इस लुप्त होती परंपरा के संरक्षण की अपील की। इस दौरान 18 फैंसी ड्रेस शो के कार्यक्रम हुए। वहीं प्राथमिक विद्यालय नगली के छात्र-छात्राओं ने सोने का कटोरा, जीआईसी आदिबदरी ने मद्य निषेध, एसजीआरआर ने शिव तांडव नृत्य, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल के कैलाश रावत ने साधू के भेष में नृत्य नाटक कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दूसरी ओर गढ़वाल राइफल कीर्तन मंडप में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यास आचार्य सोहन प्रसाद खंडूड़ी ने भक्त प्रह्लाद और श्रीकृष्ण जन्म की कथा बताई। इस अवसर पर देवेंद्र कुंवर, अरविंद बेंजवाल, जगदंबा खंडूड़ी, राकेश देवली, राकेश तिवाडी, नरेश बरमोला, गैणा सिंह रावत और नंदा नेगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed