{"_id":"5a60d33c4f1c1b68268b5077","slug":"1516295161823-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 तक जांच का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 तक जांच का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। रैन-पलबरा मोटर मार्ग पर 28 लाख 88 हजार के डामरीकरण घोटाले की जांच का खुलासा न होने पर ग्रामीणों ने 23 जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा कि जांच टीम अब दोषियों के बचाने की कवायद कर रही है, जबकि सूचना अधिकार में मिले सभी दस्तावेज और निरीक्षण संबंधी पत्रावलियां जांच टीम के पास है।
एसडीएम के माध्यम से डीएम आशीष जोशी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों कुंवर राम, बृजमोहन गड़िया, तुलसी देवी, गंगा सिंह, बाली राम, देवराम आदि ने कहा यदि 23 जनवरी तक मामले में जांच का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इधर एसडीएम सीएस डोबाल ने कहा कि अभी मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।