{"_id":"5a5fadd54f1c1b88268b5016","slug":"15162200484-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष समेत छह ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष समेत छह ने दिया इस्तीफा
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी यूनियन दोफाड़, छह का इस्तीफा
-- अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन में घमासान शुरू हो गया है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। इस दौरान उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत और उनके समर्थन पर पांच अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने एसोसिएशन से इस्तीफा दे दिया। बुधवार को हरिद्वार रोड स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत ने अध्यक्ष पर टैक्सी चालकों व मालिकों के खिलाफ निर्णय लेने का आरोप लगाया।
उन्होंने अध्यक्ष पर एसोसिएशन की धनराशि को खुर्द-बुर्द करने के साथ ही राजनीतिक द्वेष भावना से कार्य करने का आरोप भी लगाया है। बताया कि एसोसिएशन अध्यक्ष प्राइवेट वाहनों के व्यवसायिक इस्तेमाल पर रोक लगा पाने में असफल साबित हुए हैं। बैठक में पूरन सिंह रावत ने एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उनके समर्थन में सहसचिव गिरीश नेगी, उपकोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अनुपम भाटिया, तरूण कुमार व सोबन सिंह नेगी ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। रावत ने बताया कि एसोसिएशन के चुनाव के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। जल्द एसोसिएशन के सदस्यों की आमसभा में चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।
मनमानी रोकने पर लगाए गलत आरोप
उधर, गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर सिंह ने बताया कि पदाधिकारियों द्वारा दिए गए इस्तीफे की जानकारी नहीं है। पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। कुछ लोग एसोसिएशन में मनमानी कर रहे हैं, उन्हें रोकने पर मुझ पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।