{"_id":"5a5facf84f1c1b86268b4f61","slug":"15162198285-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आज करेगे किल वेस्ट मशीन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आज करेगे किल वेस्ट मशीन का शुभारंभ
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम डोईवाला में आज करेंगे किल वेस्ट मशीन का उद्घाटन
-- नगर में प्रतिदिन निकलता है छह मीट्रिक टन कूडा
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला में कूड़ा निस्तारण के लिए किल वेस्ट मशीन का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। नगर में प्रतिदिन निकलने वाले छह टन कूड़े का निस्तारण आसानी से हो जाएगा। नगर पालिका डोईवाला के कूड़ा कचरा निस्तारण केंद्र परिसर में कूड़ा निस्तारण के लिए ओरनेट ईकोटेक कंपनी बंगलूरू ने किल वेस्ट मशीन को तैयार किया है। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका डोईवाला और तहसील प्रशासन ने देर शाम तक तैयारियों को पूरा कर लिया।
नगर पालिका डोईवाला के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए किल वेस्ट मशीन मददगार साबित होगी। कहा कि कांच, धातु आदि के अतिरिक्त अन्य कूड़ा मशीन से निस्तारित हो जाएगा। बताया कि एक बार में एक टन कूड़े का निस्तारण किया जा सकता है। निस्तारण के बाद चार किलो राख बनेगी जिसका उपयोग खाद के रूप में किया जा सकता है। चौहान ने बताया कि प्रक्रिया के दौरान पानी से फिल्टर होकर निकलने वाला सफेद धुआं ईको फ्रेंडली होगा, जिसका मानवीय स्वास्थ्य और पर्यावरण पर असर नहीं दिखाई देगा।