{"_id":"5a5facf74f1c1b60268b51f4","slug":"151621982613-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को ऋषिकेश में रिलीच होगी ‘बड़ांग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को ऋषिकेश में रिलीच होगी ‘बड़ांग’
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल रिलीज होगी गढ़वाली फिल्म ‘बड़ांग’
-- नारी उत्पीड़न पर आधारित है गढ़वाली फीचर फिल्म
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। चिंकारा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी गढ़वाली फीचर फिल्म ‘बड़ांग’ शुक्रवार को ऋषिकेश में रिलीज होगी। बताया गया कि फिल्म नारी उत्पीड़न, प्रेम और उसके प्रतिशोध पर आधारित है। फिल्म प्रोडक्शन के अनुसार तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक सप्ताह तक रोजाना फिल्म का एक शो प्रदर्शित किया जाएगा। बुधवार को दूनमार्ग स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में फिल्म के निर्देशक केपी ढौंडियाल ने बताया कि फिल्म को उत्तराखंड के अलग-अलग जगहों पर शूट किया गया है, जिसमें टिहरी, चंबा, मसूरी, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला, हरिद्वार, ऋषिकेश, हरिपुरकलां और रायवाला आदि क्षेत्र शामिल हैं।
फिल्म में रतन मयाल, राजेश जोशी, नवनी जुयाल आदि कलाकारों ने भूमिका निभाई है। निर्माता टीपी भट्ट ने बताया कि फिल्म का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन और तीर्थाटन का विश्व स्तर पर प्रचार-प्रसार करना व स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रेम कश्यप, रमेश नौटियाल, डा. राजे सिंह नेगी, राजेश व्यास, अरूण प्रकाश बडोनी आदि मौजूद थे।