{"_id":"5a5fac054f1c1b83268b4f55","slug":"15162195846-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बंक करने वालों पर शिकंजे की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बंक करने वालों पर शिकंजे की तैयारी
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
स्कूल बंक कर मसूरी घूमने आने वाले छात्र-छात्राओं पर पुलिस शिकंजा कसेगी। कोल्हूखेत पर चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे युवाओं के अभिभावकों से पुलिस फोन पर बात करेगी। परिजनों के अनुमति देने पर ही उनको मसूरी जाने दिया जाएगा।
बुधवार को पत्रकारों से वार्ता कर नवनियुक्त कोतवाल भावना कैंथोला ने कहा कि देहरादून से मसूरी आने वाले हर वाहन की चेकिंग के पुलिस को निर्देश दिए गए है। कहा कि युवा वर्ग, जो स्कूल बंक कर और परिजनों से बिना अनुमति के बाइक-स्कूटी से मसूरी घूमने आते हैं, उन पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि कोल्हूखेत में चेकिंग के दौरान पुलिस ऐसे युवाओं के परिजनों से फोन पर बात करेगी। बात न कराने या परिजनों के अनुमति न देने पर उनको मसूरी नहीं जाने दिया जाएगा। कहा कि इस सख्ती से मसूरी में होने वाली अनावश्यक समस्याओं से बचा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि मसूरी में लगातार नशे की बढ़ती लत पर नियंत्रण का प्रयास किया जायेगा और लगातार गश्त कर दुकानों पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।