फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षाविद् कृपाराम जोशी का निधन

शिक्षाविद् कृपाराम जोशी का निधन

Thu, 18 Jan 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
शिक्षाविद् कृपाराम जोशी का निधन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

चकराता। शिक्षाविद् कृपाराम जोशी (87) का निधन हो गया है। तबियत बिगड़ने पर उन्हें बुधवार को दून स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बृहस्पतिवार को पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह मूल रूप से चकराता के ठाणा गांव के रहने वाले थे। जोशी ने जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र में शिक्षा के उन्नयन के लिए विशेष योगदान दिया था। वह जौनसार बावर के पहले स्तानक थे। वह कैंट हाईस्कूल चकराता के प्रधानाचार्य के साथ ही खत उपलगांव के स्याणा भी थे। वे कई सालों तक समता सामाजिक संस्था के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने जौनसार बावर महासभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई।
विज्ञापन

शोक जताने वालों में क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, बारू चौहान, ब्लॉक प्रमुख चकराता राजपाल सिंह, एनडी जोशी आदि शामिल रहे। उनके निधन पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ यमुना वैली ने भी दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed