{"_id":"5a5fa7434f1c1b8b268b4f86","slug":"151621836618-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। कालसी प्रखंड में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत तैनात शिक्षकों को अक्तूबर 2017 से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। शिक्षकों ने शीघ्र वेतन भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कालसी में आयोजित शिक्षक संघ की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अनिल राणा ने कहा कि रमसा के तहत नियुक्त शिक्षकों को उधार मांग कर घर खर्च चलाना पड़ रहा है। तीन माह से शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। अब लोगों ने भी उधार देना बंद कर दिया है। हर बार वेतन की मांग करने पर विभाग बजट की कमी बताकर पल्ला झाड़ लेता है। यदि विभाग शीघ्र ही वेतन का भुगतान नहीं करता तो शिक्षक आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अनिल राणा, शत्रुघ्न कुशवाह, दिनेश भंडारी, सीएम सती, हरीश, अशोक सिंह वाफिला आदि मौजूद रहे।