{"_id":"5a5fa7414f1c1b84268b4fe8","slug":"15162183641-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम हटाने पर भड़के लोग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम हटाने पर भड़के लोग, प्रदर्शन
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
साहिया। क्वांसी स्थित पीएनबी शाखा में लगे एटीएम को हटाने पर बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मुख्य बाजार में बैंक प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
लोगों ने कहा कि पूर्व में शाखा परिसर में एटीएम लगाया हुआ था। लोग ऑफिस समय में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक इस मशीन का इस्तेमाल कर पाते थे। लेकिन अब प्रबंधन ने इस एटीएम को हटा लिया है। क्षेत्र में अन्य कहीं पर भी एटीएम नहीं है। जिसके चलते लोग परेशान हैं। नगद निकासी के लिए बैंक में लंबी लाइन लगी रहती है। उन्होंने प्रबंधक पर समय से पूर्व भी शाखा को बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने एटीएम को बाजार में लगाने की मांग की है।
इस शाखा में क्वांसी बाजार, पुनाह पोखरी, सीडी बरकोटी, चुनोटी, बिजनू, खारसी, मानुवा, थण्ता, जोगियो, सैजाड़, सणोऊ, दाबला, जसटा, खबोऊ, सरना, सिलामू, कोटा तपलाड़, कुन्ना, म्यूंडा समेत 18 गांवों के लोगों के खाते हैं। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यपाल चौहान, आनंद सिंह, चंदन सिंह, सुरेश सिंह, चतर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं शाखा प्रबंधक अक्षय तड़ियाल ने कहा कि एटीएम से कम ट्रांजेक्शन होने के कारण मशीन को हटा लिया गया। यदि लोग मशीन को दोबारा लगाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र देते हैं तो दोबारा लगा दिया जाएगा।