फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कार्य पूरा किया नहीं और कर दी पैंचिंग

कार्य पूरा किया नहीं और कर दी पैंचिंग

Thu, 18 Jan 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कार्य पूरा किया नहीं और कर दी पैंचिंग
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। क्षेत्रीय विकास निगरानी समिति ने चकराता-लाखामंडल के बीच चल रहे निर्माण कार्य पर सवालिया निशान उठाए हैं। उन्होंने संबंधित ठेकेदार पर निर्माण कार्य पूरा किए बिना ही सड़क पर पैंचिंग करने का आरोप लगाया है।
बुधवार को क्वांसी में आयोजित बैठक में समिति के सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में एशियन डेवलपमेंट बैंक के तहत सड़क पर चकराता-पोखरी के बीच 40 किमी हिस्से पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन संबंधित ठेकेदार ने बिना पैराफिट, स्क्रबर और नाली निर्माण किए बिना ही सड़क पर पैचिंग कार्य कर डाला। बजट को ठिकाने लगाने के कई जगहों पर पुराने स्क्रबर की मरम्मत कर उन्हें नया दर्शाया गया है। कई जगहों पर नालियां और स्क्रबर का काम भी अधर में लटका हुआ है। बरसात में पानी निकासी न होने पर पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगेगा। जिससे पैचिंग उधड़ जाएगी। मानकों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन

उधर लोनिवि (एडीबी) के अधिशासी अभियंता एसके पंत ने कहा कि संबंधित एसडीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही कार्य को पूरा कराया जाएगा। बैठक में विजयपाल सिंह, अमर सिंह, जयपाल सिंह दौलत राम जोशी, जबर सिंह नेगी, दीवऱन, एनएस नेगी आदि मौअजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed