{"_id":"5a5f83b34f1c1b92268b4f0c","slug":"151620926267-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों में भिड़त, 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहनों में भिड़त, 7 घायल
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कीर्तिनगर। जियालगढ़ के समीप दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति को खतरे से बाहर बताया।
कीर्तिनगर के समीप चौपड़िया जियालगढ़ में बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे दो छोटे वाहनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे सात लोगों को हल्की चोटें आई हैं। भिड़ंत से एक वाहन करीब 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। कोतवाली कीर्तिनगर के एसआई इंद्र सिंह ने बताया कि वाहनों में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल भेज दिया गया है। चोटिल होने वालों में रघुपाल सिंह पुत्र दौलत सिंह, आयुष पुत्र वासुदेव, हिमांशु पुत्र मदन मोहन, रामकुमार पुत्र दिल बहादुर, जसवंत सिंह नेगी पुत्र स्व. गंगा सिंह, पुष्पा पत्नी जसवंत सिंह, सबीर नेगी पुत्र जसवंत सिंह, राहुल गौड़ पत्र किशोरी नंद शामिल हैं। जिस स्थान पर वाहनों में भिड़ंत हुई उसकी दूसरी ओर अलकनंदा नदी किनारे अरकनी गांव में एसएसबी के जवान प्रशिक्षण ले रहे थे। जवानों ने वाहनों की भिड़ंत देखने पर सभी जवान उप कमांडेंट विशाल कुमार व आरएस रावत के वाहन में तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने चोटिलों को मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा दी।