फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मानक विरुद्ध निर्मित शॉपिंग कांप्लेक्सों पर होगी बड़ी कार्रवाई

मानक विरुद्ध निर्मित शॉपिंग कांप्लेक्सों पर होगी बड़ी कार्रवाई

Wed, 17 Jan 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
मानक विरुद्ध निर्मित शॉपिंग कांप्लेक्सों पर होगी बड़ी कार्रवाई
श्रीनगर। शहर क्षेत्र में सुरक्षा व अग्निशमन मानक के विरुद्ध निर्मित शॉपिंग कांप्लेक्सों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन जल्द ही इस संबंध में सर्वे कराने जा रहा है। सर्वे के दौरान मानक विरुद्ध निर्मित कांप्लेक्सों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को ताक पर रख कर किए जा रहे शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। शहर क्षेत्र में करीब दो दर्जन से अधिक बड़े शॉपिंग कांप्लेक्स है। प्रत्येक कांप्लेक्सों में 30 से अधिक दुकानें हैं। किसी भी कांप्लेक्स में सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं किया गया है। कांप्लेक्सों में सबसे अधिक अनदेखी अग्नि सुरक्षा मानकों की गई है। कांप्लेक्स निर्माण के दौरान पानी के टैंक का निर्माण करना तो दूर यहां अग्निशमन सिलेंडर तक नहीं रखे गए हैं। साथ ही शॉपिंग कांप्लेक्सों में आने-जाने का रास्ते भी अलग-अलग नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम श्रीकोट स्थित मारुति शो रूम के वर्कशॉप में आग लग गई थी। इस दौरान शोरूम में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने शोरूम में अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों के न होने का आरोप लगाया था। डीएम सुशील कुमार ने कहा कि जल्द ही शहर क्षेत्र में सर्वे किया जाएगा। सुरक्षा व अग्निशमन मानकों के विरुद्ध संचालित हो रहे शॉपिंग कांप्लेक्सों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed