{"_id":"5a5f83aa4f1c1ba0268b4e82","slug":"15162092536-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरास मोटर पुल लिंक मार्ग को वितीय स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरास मोटर पुल लिंक मार्ग को वितीय स्वीकृति
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। नवनिर्मित श्रीनगर-चौरास मोटर पुल से चौरास लिंक मार्ग निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृत मिल गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी किया जा चुका है। मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 41 लाख रुपये का स्टीमेट तैयार किया गया था।
चौरास मोटर पुल के लिए टिहरी जनपद की सीमा पर लिंक मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब दो किमी लंबे लिंक मार्ग के लिए 9 करोड़ 41 लाख स्वीकृत किए गए हैं। पूर्व में एक जनवरी को पुल के लोकार्पण की तिथि तय थी, जिस पर चौरासवासियों ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए 28 दिसंबर से चौरास पुल के समीप धरना शुरू कर दिया था। 31 दिसंबर को विधायक विनोद कंडारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। अब लिंक मार्ग निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। ब्यूरो