{"_id":"5a5f81db4f1c1b6e268b4eab","slug":"151620879016-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्तर पर उतराखंड का प्रतिनिधित्व करेगा कुलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्तर पर उतराखंड का प्रतिनिधित्व करेगा कुलदीप
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। राष्ट्रीय स्तर पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर दिल्ली में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में चमोली जिले का कुलदीप सिंह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगा। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक डा. योगेश धस्माना ने बताया कि कुलदीप सिंह चमोली जिले के गढ़सेरा (थराली) गांव का रहने वाला है। कुलदीप पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बीएड संकाय में अध्ययनरत है। केंद्र सरकार के युवा मंत्रालय की ओर से 20 और 21 जनवरी को प्रतियोगिता दिल्ली में होगी। उन्होंने बताया कि जिला व राज्य स्तर पर अव्वल रहे युवा-युवतियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होता है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है।