{"_id":"5a5f81d54f1c1b91268b4e28","slug":"15162087855-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी थैंग मोटर मार्ग पर ठप रही वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी थैंग मोटर मार्ग पर ठप रही वाहनों की आवाजाही
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। बीस किलोमीटर मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग पर दूसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही नहीं हुई। चांई गांव के ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद की हुई है। वहीं एसडीएम योगेंद्र सिंह ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को तीन दिन में ग्रामीणों को मुआवजा वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग के निर्माण के आठ वर्ष बाद भी चांई गांव के ग्रामीणों को सड़क के लिए काटी गई भूमि का मुआवजा नहीं मिल पाया। इससे नाराज ग्रामीणों ने चांई गांव के समीप सड़क के बीचों-बीच पत्थर लगाकर आवाजाही बंद कर दी थी। ग्रामीण उमेश राणा और कुशल सिंह का कहना है कि जब तक मुआवजे का भुगतान नहीं हो जाता, सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी जाएगी। इधर, एसडीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को तीन दिन में ग्रामीणों को मुआवजे का भुगतान कर देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।