{"_id":"5a5f81cb4f1c1b8f268b4f6f","slug":"15162087749-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची गल्ला गोदाम की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची गल्ला गोदाम की टीम
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंदप्रयाग। चिपको नेत्री गौरा देवी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गल्ला गोदाम क्लब नंदप्रयाग ने भदोड़ा एकादश को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
जीआईसी नंदप्रयाग खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में भदोड़ा एकादश की टीम ने टॉस जीतकर बीस ओवर में 134 रन बनाए। जवाब में गल्ला गोदाम की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट खोकर जीत दर्ज कर दी। तीन विकेट और बीस रन बनाने पर गल्ला गोदाम क्लब के खिलाड़ी मोर्गन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर रमेश रावत, लखपत बुटोला, हरेंद्र राणा, दीपक भंडारी और पुष्कर भंडारी आदि मौजूद थे।
ट्रेनिज बी की टीम ने रॉयल्स इलेवन को हराया
गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे श्री महर्षि वाल्मीकि क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को ट्रेनिज बी की टीम ने रॉयल्स इलेवन को 18 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। टॉस जीतकर ट्रेनिज बी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पंद्रह ओवर में 106 रन बनाए। जवाब में रायल्स इलेवन की पूरी टीम 88 रन पर आउट हो गई। ट्रेनिज बी की टीम से 40 रन बनाने पर चिराग को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लोकेंद्र रावत, राकेश बिष्ट, शैलेंद्र बिष्ट, नरेंद्र, विपिन, राहुल, राजपाल बागड़ी, संजीव कुमार, अमन, वीरेंद्र कुंवर और राहुल आदि मौजूद थे।