{"_id":"5a5f81c74f1c1b83268b4e87","slug":"151620877017-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव पहुंचेगा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, बालिका रथ हुआ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव पहुंचेगा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, बालिका रथ हुआ रवाना
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चमोली जिले में 17 से 24 जनवरी तक बालिका सप्ताह मनाया जाएगा। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह और डीएम आशीष जोशी ने बालिका रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ के माध्यम से जिले के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लड़का-लड़की का भेद समाप्त कर बालिका जन्म को प्रोत्साहित और संरक्षण देने के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
कलक्ट्रेट परिसर में सुबह दस बजे बालिका रथ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने बालिका रथ के साथ रैली निकालकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति आम लोगों को जागरूक किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह ने कहा कि देश के सबसे कम लिंगानुपात (बालक-बालिका) वाले सौ जिलों में चमोली भी शामिल है, जो कि चिंता का विषय है। जिले के सभी नागरिकों को इस गंभीर विषय पर चिंतन-मनन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बेटियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक रूप से जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। डीएम आशीष जोशी ने कहा कि बालिका रथ के माध्यम से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। बाल विकास अधिकारी संजय गौरव ने कहा कि 24 जनवरी को बालिका रथ विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता फैलाकर गोपेश्वर पहुंचेगा। इसी दिन यहां भव्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। इस मौके पर सीडीओ विनोद गोस्वामी, सीटीओ वीरेंद्र कुमार, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, डीडीओ आनंद सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला और जिला पंचायत राज अधिकारी बीएस दुग्ताल आदि मौजूद थे।