फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मारुति शोरूम के वर्क शॉप में लगी आग, टला भीषण हादसा

मारुति शोरूम के वर्क शॉप में लगी आग, टला भीषण हादसा

Tue, 16 Jan 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
मारुति शोरूम के वर्क शॉप में लगी आग, टला भीषण हादसा
श्रीनगर। श्रीकोट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मारुति शोरूम के वर्कशॉप में आग लग गई, जिससे वर्कशाप से सटे आवासीय भवनों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम श्रीकोट में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित मारुति शोरूम के पीछे बने वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। इस दौरान यहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। वर्कशॉप के ठीक पीछे आवासीय भवनों में रह रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही घरों मे लगी पानी की टंकियों से आग बुझाने का प्रयास भी किया। आग आवासीय भवनों के करीब पहुंच चुकी थी। लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को बाहर फेंक दिया। सूचना पर कोतवाल एनएस बिष्ट फायर सर्विस के साथ मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शोरूम के सेल्स मैनेजर परमिंदर सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, आवासीय बस्ती के नजदीक वार्कशाप का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि वर्कशॉप में वाहनों पर पेंटिंग कार्य के दौरान बदबू से उन्हें काफी परेशानी होती है, साथ ही यहां काफी शोरशराबा भी होता है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि अब यहां शोरूम नहीं खुलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed