फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रायवाला में 16 घंटे पेजयल सप्लाई की जगी उम्मीद

रायवाला में 16 घंटे पेजयल सप्लाई की जगी उम्मीद

Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
रायवाला में 16 घंटे पेजयल सप्लाई की जगी उम्मीद
रायवाला क्षेत्र में 16 घंटे मिलेगी पेयजल सुविधा
विज्ञापन

-- जल संस्थान की सब डिवीजन ने डीपीआर पर किया काम शुरू
-- गौहरीमाफी, रायवाला गांव और खांडगांव नंबर- एक योजना में शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रायवाला क्षेत्र की तीन ग्रामसभाओं के ग्रामीणों को जल संस्थान रोजाना 16 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रस्तावित योजना में पांच जोन बनाए गए हैं, जिनमें ओवरहैड टैंक, पंपिंग स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। जल संस्थान की ऋषिकेश सब डिवीजन ने प्रोजेक्ट की डीपीआर पर काम शुरू कर दिया है, जिसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। राज्य के विभिन्न अर्द्धनगरीय इलाकों में 16 घंटे पेयजल सप्लाई के लिए प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को वर्ल्ड बैंक से मंजूरी मिली है, जिसमें ऋषिकेश क्षेत्र के कई गांवों को भी शामिल किया गया है। प्रथम चरण में जल संस्थान ने रायवाला क्षेत्र की तीन ग्रामसभाओं प्रतीतनगर, रायवाला गांव व खांडगांव नंबर- एक को लिया है।
जल संस्थान की सब डिवीजन के मुताबिक गांवों में पांच जोन बनाए गए हैं। प्रत्येक जोन में ओवरहैड टैंक और पंपिंग स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। ग्राम पंचायतों ने योजना के लिए बाकायदा भूमि चिह्नित कर दी है। प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर इसे स्वीकृति के लिए मुख्यालय के माध्यम से शासन को प्रेषित किया जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विभाग 16 घंटे पेयजल सप्लाई को लेकर योजना पर काम शुरू करेगा। प्रोजेक्ट पर अमल होता है, तो उक्त गांवों की हजारों की आबादी को पेयजल संकट से नहीं जूझना होगा। खासकर गर्मियों में संबंधित ग्रामसभाओं की जनता को पेजयल किल्लत की परेशानी पेश नहीं आएगी।
विज्ञापन


इन गांवों के लिए भी है योजना
ऋषिकेश। 16 घंटे पेयजल सप्लाई की योजना सिर्फ रायवाला क्षेत्र के लिए ही नहीं है, बल्कि हरिपुरकलां, ऋषिकेश ग्रामसभा, खदरी खड़कमाफ और ढालवाला का इलाका भी योजना में शामिल है। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार प्रथम चरण में रायवाला क्षेत्र को लिया गया है, इसके बाद अगले चरणों में अन्य इलाकों में योजना पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायवाला क्षेत्र में 16 घंटे पेजयल सप्लाई के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके बाद मुख्यालय के माध्यम से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद धरातल पर काम किया जाएगा।
एवीएस रावत, जलकल अभियंता, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed