{"_id":"5a5bbb3b4f1c1b89268b46b9","slug":"15159613306-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनस रशीद को भायी मसूरी की वादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनस रशीद को भायी मसूरी की वादियां
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
चर्चित टीवी सीरियल दीया और बाती हम के मुख्य कलाकार अनस रशीद (सूरज अरुण राठी) लोहड़ी मनाने परिवार संग मसूरी पहुंचे। उन्होंने मसूरी की हसीन वादियों का भ्रमण किया। पत्रकारों से वार्ता कर उन्होंने कहा कि पहाड़ों की रानी की शांति और यहां का प्राकृतिक सौंदर्य मन को छू लेता है।
रविवार को एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर उन्होंने बताया कि सितंबर 2017 में शादी के बाद ही उनका मसूरी आने का मन था, लेकिन शूटिंग की वजह से उनको वक्त नहीं मिला। शादी के बाद पहली लोहड़ी मसूरी में मनाने का प्लान उन्होंने पहले ही बना लिया था। कहा कि मसूरी उनकी प्रिय पर्यटन स्थल है, एक बार पहले भी यहां आया। लेकिन तब और अब में काफी बदलाव देखने को मिला। कहा कि दीया और बाती हम से दर्शकों का जो प्यार मिला, उसका ताउम्र ऋणी रहूंगा। कहा कि अगर शादी के बाद जीवनसंगिनी का पूरा सहयोग मिले तो समाज को बदला जा सकता है।
.........................
बैशाखी पर रिलीज होगी ननकाना
अनस रशीद ने बताया कि उनकी मातृभाषा पंजाबी है और पंजाबी फिल्म में काम करने की उनकी बहुत इच्छा थी। फिल्म निर्माता गुरदास मान ने बैशाखी पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म ननकाना में उनको मौका दिया है। बताया कि शान एन शान प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म में कविता कौशिक अभिनेत्री की भूमिका में है। यह फिल्म फेमिली ड्रामा पर आधारित है। जिसमें 1940 दौर की एक कहानी है। उन्हें उम्मीद कि इस फिल्म को भी दर्शक टीवी सीरियल दीया और बाती हम के जितना प्यार देंगे।