{"_id":"5a5bb95b4f1c1b6d268b46a7","slug":"15159608514-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष का राष्ट्रीय एथेलेटिक्स में चयन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष का राष्ट्रीय एथेलेटिक्स में चयन हुआ
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीष का राष्ट्रीय एथलेटिक्स में हुआ चयन
-- 63वीं राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में यमकेश्वर का मनीष दिखाएगा दम
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
यमकेश्वर प्रखंड के गंगाभोगपुर स्थित दिव्य भारत शिक्षा मंदिर जूनियर हाईस्कूल के मनीष पासवान का 63वीं सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। मनीष महाराष्ट्र में 18 जनवरी से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में सौ मीटर फर्राटा दौड़, लंबी कूद व गोला फेंक में पदक के लिए अपना प्रदर्शन करेंगे। ब्लॉक खेल समन्वयक बेसिक मुकेश असवाल ने बताया कि महाराष्ट्र के रतनगिरी में आयोजित होने वाली 63वीं राष्ट्रीय सब जूनियर खेल प्रतियोगिता में मनीष का चयन तीन खेलों में हुआ है।
18 से 21 जनवरी तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में मनीष पासवान सौ मीटर दौड़, लंबी कूद व गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले राज्य स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में मनीष चैंपियन रह चुका है। खिलाड़ी के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर खंड शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र रणाकोटी, ब्लॉक खेल सह समन्वयक संतोष राय, मनोहर लाल जोशी ने मनीष को बधाई दी है।