{"_id":"5a5b8f444f1c1b60268b461d","slug":"15159500763-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनिष्का स्पोस्टर्स क्लब ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनिष्का स्पोस्टर्स क्लब ने जीता खिताब
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जीआईसी के खेल मैदान में आयोजित केसीएल (कर्णप्रयाग क्रिकेट लीग) का फाइनल मुकाबला कनिष्का स्पोर्ट्स क्लब कर्णप्रयाग की टीम ने जीता।
रविवार को फाइनल मुकाबला कर्ण-प्री और कनिष्का स्पोर्ट्स क्लब कर्णप्रयाग की टीम के बीच खेल गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्ण-प्री की टीम 14.3 ओवरों में 64 रन पर ही ढेर हो गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनिष्का स्पोर्ट्स क्लब कर्णप्रयाग की टीम ने 7 ओवरों में 4 विकेट खोकर आसानी से जीत दर्ज कर ली। मैन ऑफ द सिरीज सिद्धार्थ, बेस्ट गेंदबाज भूपेंद्र, बेस्ट बल्लेबाज पवन को चुना गया। कमेटी ने विजेता टीम को दस हजार रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 5000 और ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर अंपायर रामपाल, दिनेश रावत, हैप्पी रावत, हिमांशु, विपुल और आशीष आदि मौजूद थे।