{"_id":"5a5b8c564f1c1b8f268b45cf","slug":"151594932410-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलकनंदा व भागीरथी के संगम पर स्नान को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलकनंदा व भागीरथी के संगम पर स्नान को उमड़े श्रद्धालु
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। मकर संक्रांति के अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने देव डोलियों के साथ अलकनंदा और भागीरथी संगम पर स्नान किया। जबकि प्राचीन रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। इस मौके पर श्रद्धालुओं की ओर से ब्राह्मणों को गुड़, तिल, खिचड़ी और दक्षिणा भेंट की गई।
रविवार को मकर संक्रांति के पर्व पर गंगा स्नान के लिए देवप्रयाग संगम पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस मौके पर देव निशानों व देव डोलियों के साथ दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने गंगा स्नान किया। जबकि भगवान सूर्य के उत्तरायण होने पर विदेशी नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में संगम पर डुबकी लगाई। इस दौरान छात्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद जियाल के नेतृत्व में संगम स्थल पर युवाओं की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। युवाओं ने लोगों से संगम स्थल पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। ज्योतिषाचार्य भास्कर जोशी ने बताया कि रविवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के कारण सोमवार को भी स्नान दान किया जा सकता है। दूसरी ओर आरएसएस के स्वयं सेवक संघ की नगर शाखा ने मकर संक्रांति पर समरसता दिवस मनाया। स्वयंसेवियों ने बाल्मीकि समुदाय के साथ सुख समृद्धि हेतु यज्ञ कर एक साथ खिचड़ी का भोजन किया। इस मौके पर जिला प्रमुख सुधीर मिश्रा जिला प्रचारक मोहन, नगर संघ चालक हजारीलाल भट्ट, नगर प्रचारक नितिन, भाजयुमो अध्यक्ष रोहित कोटियाल, मंगत वाल्मीकि, शिवानंद भट्ट, मनोज वाल्मीकि, शंकर जोशी , संदीप, मोहित आदि शामिल थे।