{"_id":"5a5a69b24f1c1bb13f8b4abd","slug":"15158749212-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां हो रहा भारत-चीन युद्ध, देखने उमड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां हो रहा भारत-चीन युद्ध, देखने उमड़ रहे लोग
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
त्यूनी।
कालसी तहसील के बैराटखाई में हो रही हिंदी फिल्म ‘राइफल मैन जसवंत सिंह’ की शूटिंग को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। क्षेत्र में पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग होने से स्थानीय लोग भी खासे उत्साहित हैं। फिल्म में विभिन्न किरदार निभा रहे कलाकारों को देखने के लिए भी भीड़ उमड़ रही है।
शनिवार को बैराटखाई और आसपास के क्षेत्र में भारत-चीन युद्ध के दृश्यों को फिल्माया गया। जेआर प्रोडेक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अभिनेता गिरीश सचदेवा, मुकेश तिवारी और दून निवासी सतीश शर्मा समेत कई कलाकार काम कर रहे हैं। निर्माता तरुण रावत, क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अधलखा की देखरेख में फिल्मांकन जारी है। मुकेश तिवारी को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। वह फिल्म में आर्मी अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। वह इससे पहले गंगाजल, गोलमाल और दबंग फिल्म में भी काम कर चुके हैं। शूटिंग साइट पर पहुंचकर स्थानीय लोग कलाकारों के साथ सेल्फी ले रहे हैं।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह रावत ने बताया कि यह पहला मौका है जब जनजातीय क्षेत्र में किसी बॉलीवुड फिल्म के सीन फिल्माए जा रहे हैं। बड़े पर्दे पर फिल्म रिलीज होने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय क्षेत्र की पहचान बनेगी। वहीं, फिल्म यूनिट से जुड़े लोगों ने भी लोकेशन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई ऐसी लोकेशन हैं, जहां शूटिंग की जा सकती हैं।